धनबाद, मार्च 7 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। दूबे अखाड़ा रोहड़ाबांध में बुधवार को होली मिलन समारोह के दौरान हुए हिंसक झड़प के बाद दोनों पक्षों के आवेदन पत्र पर सिंदरी थाना ने लगभग दो दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रथम पक्ष के शिकायत कर्ता अंशु कुमार और दूसरे पक्ष के प्रशांत कुमार दूबे हैं। दूबे अखाड़ा में बुधवार को हुई हिंसा में प्रशांत कुमार दूबे एवं उनके भाई, बेटा ओर पिता को भी चोट आई है। वे धनबाद में ईलाजरत हैं। प्रशांत दूबे की पत्नी रानी दूबे ने भी आवेदन पत्र देकर कुछ लड़कों पर घर में घुस कर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। रानी दूबे के आवेदन पत्र पर भी मामला दर्ज किया गया है। जानकारों के अनुसार नगर निगम चुनाव में वार्ड 54 से चुनाव में दामिणी दूबे और प्रशांत कुमार दूबे ने भी पार्षद का चुनाव लड़ा था। दोनों परस्पर रिश्तेदार हैं। परंत...