बोकारो, जुलाई 15 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सेल बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के सिन्टर विभाग में व्याप्त समस्याओं को लेकर मंगलवार को बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ की विभागीय बैठक इलेक्ट्रिकल रेस्ट रूम में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में नियमित कर्मचारियों ने भाग लिया और विभाग की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।

बैठक के मुख्य मुद्दे बैठक में कर्मचारियों ने वर्ष 2027 के वेज रिवीजन, वर्ष 2017 से लंबित वेतन समझौता, एरियर भुगतान, बोनस एवं इंसेंटिव फॉर्मूला में सुधार, नई श्रम संहिता के अनुरूप कार्यसमिति गठन तथा नए श्रम कानूनों के क्रियान्वयन जैसे मुद्दों पर यूनियन पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। कर्मचारियों ने विशेष रूप से सिन्टर प्लांट की एस्पिरेशन मशीनों में भारी लीकेज के कारण फैल रहे धूल प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की। उनका आरोप था कि इससे न...