मेरठ, मार्च 7 -- मवाना। शनिवार को 9:00 बजे मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी युवक घायल हालत में प्रिया टॉकीज सिनेमा हॉल की पार्किंग में खड़ी टाटा बोलोरो गाड़ी के अंदर ड्राइवर सीट पर गोली लगा हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। वारदात के बाद मौके पर पहुंचे एसपी देहात द्वारा पूरे मामले की जानकारी करने के बाद घटना के खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं। मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी सुभान जो उड़ीसा में कपड़ों की फेरी का कार्य करता है वह शनिवार को 8:30 बजे घर से मोबाइल में रिचार्ज करने की बात कहते हुए अपनी बहन को छोड़ने के लिए निकला था। लेकिन 9:00 सुबह कनपटी पर गोली लगे हुए घायल अवस्था में बोलोरो पिकअप गाड़ी के अंदर कल्याण सिंह में स्थित ...