मेरठ, मार्च 7 -- मवाना कस्बे में शनिवार सुबह प्रिया टॉकीज की पार्किंग में एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी सुबहान (24 वर्ष) पुत्र कल्लू शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे घर से निकला था। बताया गया कि वह मोबाइल रिचार्ज कराने और अपनी बहन को छोड़ने गया था। इसी दौरान मवाना के ही दो युवकों ने उसे फोन कर पुरानी प्रिया टॉकीज की पार्किंग में बुला लिया। सुबहान अपनी पिकअप गाड़ी में बैठा था। इसी दौरान दोनों युवक भी गाड़ी में आकर बैठ गए और बातचीत करने लगे। इसी बीच आरोपियों ने पिस्टल निकालकर युवक की कनपटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.