नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- भारत में भले ही हॉरर फिल्मों का बाजार इतना बड़ा न हो, लेकिन अन्य देशों में इस तरह की फिल्में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती हैं। मेकर्स अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने के लिए भी एक से बढ़कर एक तरकीबें लगाते हैं। आज हम जानेंगे सिनेमा जगत के इतिहास में अभी तक किए गए सबसे डरावने प्रमोशन इवेंट या एक्टिविटी। लिस्ट में कुछ ऐसे प्रमोशन इवेंट भी शामिल हैं, जिन्होंने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी थी। तो चलिए शुरुआत करते हैं सबसे पुरानी फिल्मों के साथ और फिर धीरे-धीरे नई फिल्मों की तरफ बढ़ेंगे।थिएटर्स के बाहर नर्सों की कतारें साल 1960 में आई फिल्म 'साइको' का प्रमोशन इस तरह का पहला प्रयोग था। कहा जाता है कि इसी फिल्म के जरिए हॉरर फिल्मों का भयानक अंदाज में प्रमोशन करने का सिलसिला शुरू हुआ था। डायरेक्टर अल्फ्रेड हिचकॉक ने सख्त नियम लागू...