सराईकेला, फरवरी 9 -- सरायकेला । सीनी ओपी अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव के स्कूल के पास देर शाम हुए सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था । जिसकी इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई ।प्राप्त जानकारी के अनुसार सिनी ओपी प्रभारी विनय कुमार को सूचना मिली कि जगन्नाथपुर गांव के स्कूल के सामने एक व्यक्ति बाइक समेत गिरा हुआ है । तत्त्काल घटनास्थल पर पहुंचकर विनय कुमार ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया । इलाज के दौरान रविवार देर शाम अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई । दुर्घटनास्थल पर बरामद बाइक के रजिस्ट्रेशन संजय कुमार आदित्यपुर के नाम पर है । रजिस्ट्रेशन में दिए गए मोबाइल न0 पर जब विनय कुमार ने संपर्क किया तो बोला गया कि संजय ने कोई बाइक नहीं खरीदी है जिसके कारण शव की पहचान करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनोती बन गई है । पुलिस के अनुसार मृतक के प...