धनबाद, जून 25 -- धनबाद जाने के क्रम में बुधवार को ओड़िसा के पूर्व राज्यपाल व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सिनीडीह फोरलेन सड़क पर भाजपा समर्थकों ने स्वागत किया। मौके पर धनबाद सांसद ढुलू महतो व बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के नेतृत्व में पार्टी समर्थकों ने फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया। बाद में सांसद व विधायक रघुवर दास के काफिले में शामिल होकर साथ निकल गए। मौके परगोरचन्द बाउरी, दिलीप विश्वकर्मा, दिनेश महतो, मटुक मिश्रा, डब्लू तिवारी, हरेंद्र गिरी, मुन्ना प्रसाद, संजय रवानी, रामजी चौहान, रामचंद्र साव, टिंकू प्रसाद, शंभु कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- महुदा मोड़ पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...