धनबाद, मई 30 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल की महेशपुर कोलियरी के सिनीडीह स्थित लफड़ा चौक के समीप शुक्रवार की सुबह श्रमिक कॉलोनी आवासों में दरार पड़ने से वहां रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया।

आवासों में दरारें उक्त श्रमिक कॉलोनी के तीन आवासों की दीवार एवं आंगन में दरारें पड़ने से लोग डरे सहमे हैं। इधर उक्त आवास के बगल से गुजरने वाली आउटसोर्सिंग कंपनी की ट्रांसपोर्टिंग सड़क पर भी कई स्थानों पर दरार साफ तौर पर दिख रहा है। घरों में दरार पड़ने के बाद सभी प्रभावित परिवारों ने तत्काल अपने घरों से सारा सामान बाहर निकाल लिया।

स्थानीय लोगों की चिंताएं बताया जा रहा है कि वहां रहने वाले लक्ष्मण भुइयां, सूरज भुइयां एवं करण भुइयां के घरों की दीवार और फर्श में अचानक लंबी-लंबी दरारें दिखाई देने लगी। मामला क्षेत्र में आग की तरह फैल गया। घटना की खबर पाक...