सीतापुर, मार्च 17 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले के सिधौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का मंगलवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने औचक निरीक्षण किया। दोपहर करीब एक बजे वह मास्क पहनकर अस्पताल पहुंचे, जिससे शुरुआत में कोई उन्हें पहचान नहीं सका। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में लाइन में खड़े मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और समस्याएं पूछीं। कुछ ही देर में अस्पताल प्रशासन को उनके आगमन की सूचना मिल गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने वार्ड, पैथोलॉजी, दवा वितरण काउंटर समेत अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें कई स्थानों पर गंदगी मिली, जिससे वह नाराज हो गए। खासतौर पर अस्पताल के शौचालयों की स्थिति बेहद खराब पाई गई।वार्ड का निरीक्षण करते समय उन्होंने देखा...