सीतापुर, मार्च 16 -- सीतापुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत मंडल प्रशिक्षण जारी है। सोमवार को सिधौली विधानसभा के अटरिया, सिधौली व कसमंडा में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश के महामंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अनूप गुप्ता मौजूद रहे। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनीष रावत रहे। मुख्य वक्ता ने बताया भाजपा का मिशन है कि हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तरह से प्रशिक्षित हो। जिससे वह अनुशासन का पालन करते हुए पार्टी हित का कार्य कर सके। हमारे कार्यकर्ता पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रेरणा को आत्मसात करें। मुख्य अतिथि ने कहा कि पार्टी निरंतर कार्य कर रही है। और अपने प्रत्येक पदाधिकारी ...