सीतापुर, मार्च 13 -- सीतापुर, संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नैमिषारण्य और मिश्रिख आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की राह जल्द ही आसान हो सकती है। मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से सांसद अशोक कुमार रावत ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर सिधौली से कल्ली होते हुए नैमिषारण्य तक जाने वाले मार्ग और सीतापुर से कन्नौज को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण और फोरलेन बनाये जाने की मांग की है। सांसद ने पत्र के माध्यम से कहा कि नेशनल हाईवे लखनऊ-सीतापुर से जुड़ने वाला यह मार्ग वर्तमान में काफी संकरा है। नैमिषारण्य और मिश्रिख पौराणिक तीर्थ स्थल होने के कारण यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। सड़क चौड़ी न होने की वजह से यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.