सीतापुर, दिसम्बर 29 -- सिधौली, संवाददाता। सिधौली तहसील में सोमवार तड़के सियार घुस गया। सियार देख अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने मशक्कत कर एक चेंबर में बंद कर दिया। गलती दे दरवाजा खुलने से वह बाहर निकल आया। इसके बाद करीब दो घंटे की मशक्कत कर वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। सिधौली तहसील परिसर में सोमवार सुबह 4:30 बजे सियार देख कर्मचारी चीख पुकार मचाने लगे। कर्मचारियों ने काफी मशक्कत कर सियार को एक चेंबर में बंद कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचते इसके पहले एक कर्मचारी ने गलती से चेंबर का दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही सियार चेंबर से बाहर निकल आया। कर्मचारियों ने तहसील का मेन गेट बंद कर दिया। कुछ ही देर में वन विभाग के कर्मचारी भी पहुंच गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.