गाजीपुर, मई 20 -- खानपुर (गाजीपुर)। क्षेत्र के सिधौना रामपुर रेलवे हाल्ट पर टिकट घर लंबे समय से बंद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर क्यूआर कोड लगाए जाने का दावा किया था, लेकिन मौके पर ऐसा कोई क्यूआर कोड दिखाई नहीं पड़ा। टिकट खिड़की भी बंद मिली, जिससे लोगों में नाराजगी है। स्थानीय निवासी नागेन्द्र शर्मा और गुलाम गौस ने इस संबंध में पीजी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के जवाब में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक डी.के. सिंह ने बताया कि स्टेशन पर टिकट अभिकर्ता की निविदा समाप्त हो चुकी है। कई बार नई निविदा जारी करने के बावजूद कोई वैध आवेदन नहीं मिला। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर क्यूआर कोड चस्पा कर ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था क...