सीवान, जून 9 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिधवल बाजार से पुलिस ने एक युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 7 जून की संध्या को सिधवल बाजार में एक युवक के शराब बिक्री करने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। पुलिस ने पकड़कर युवक की तलाशी ली तो प्लास्टिक के झोला में से 7 पैकेट देसी शराब बरामद हुआ। जिसकी कुल मात्रा 700 ग्राम थी। पुलिस ने शराब जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। युवक की पहचान प्रतापपुर निवासी रामु कुमार के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- सिधवल बाजार से शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...