गोपालगंज, अप्रैल 15 -- सिधवलिया। एक संवाददाता सिधवलिया बाजार में एक युवक के अपहरण, लूटपाट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। इस संबंध में महम्मदपुर थाना क्षेत्र के मंगोलपुर निवासी सुनील सिंह ने सिधवलिया थाने में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रविवार की रात करीब 8:40 बजे उनका पुत्र रिशु कुमार सिंह सिधवलिया बाजार में मौजूद था। इसी दौरान 12 से 15 युवकों ने उसका अपहरण कर जबरन बुचेया गांव ले गए। वहां आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए गले से करीब 30 हजार रुपए मूल्य की सोने की चेन तथा जेब में रखे अन्य सामान छीन लिए। यह भी पढ़ें- रॉड से हमलाकर बदमाशों ने पैसे छीने, मुकदमा दर्ज कराया आरोप है कि बदमाशों ने रॉड, चाकू और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उसे गन्ने के खे...