गोपालगंज, मार्च 24 -- सिधवलिया। एक संवाददाता सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचेया गांव में सोमवार की रात पुरषोत्तम कुमार सिंह के घर के बरामदे में खड़ी उनकी बाइक को चोरों ने निशाना बनाया। देर रात जब परिवार के लोग सो रहे थे, उसी दौरान बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। बाइक की कीमत डेढ़ लाख से अधिक बताई जाती है। वहीं दूसरी घटना में दिनेश कुमार पांडेय की कार को चोरों ने चुरा लिया। गाड़ी घर के पास खड़ी थी, जिसे अपराधी आसानी से लेकर निकल गए। पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...