खगडि़या, मई 4 -- चौथम। एक प्रतिनिधि खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत रोहियार पंचायत स्थित सिद्ध शक्तिपीठ माता कात्यायनी मंदिर में मंगलवार को प्रस्तावित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज आएंगे खगड़िया, करेंगे स्टेट हाइवे व अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का निरीक्षणतैयारियों का निरीक्षण जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब नौ बजे से ही सदर एसडीओ धनंजय कुमार एवं सदर एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण करते नजर आए। इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय न्यास समिति के सदस्यों के साथ-साथ आम लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के लोग इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसे ऐतिहासिक बनाने की तै...