लखीमपुरखीरी, जून 21 -- थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंगहा कला स्थित पनवारी स्टेट हाईवे पर बने प्राचीन सिद्ध बाबा मंदिर परिसर से त्रिशूल और घंटा चोरी हो गया लिया। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंदिर परिसर में करीब चार माह पूर्व भी घंटा चोरी होने की घटना हुई थी। मंदिर समिति के पदाधिकारियों के मुताबिक चोरी हुए सामान में करीब डेढ़ किलो वजनी त्रिशूल और लगभग तीन किलो वजनी घंटा शामिल है। मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। साथ ही यहां दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी बताई जाती है। इसके बावजूद चोरी की घटना होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के मंदिरों में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कस्बे और आसपास के कई मंदिरों में चोरी की वारदातें हो चुकी हैं...