बदायूं, जनवरी 30 -- बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला डल्लू स्थित श्री सिद्ध बाबा महाराज मंदिर में बृहस्पतिवार से अखंड रामायण पाठ का भक्तिपूर्ण शुभारंभ हुआ। आयोजन में स्थानीय व आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण राममय हो गया है। आयोजकों ने बताया कि पाठ के समापन के बाद शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...