अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़। अलीगढ़ स्थित सिद्ध पीठ गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। मंदिर के महंत विनयनाथ महाराज ने बताया कि प्रत्येक माह गणेश चतुर्थी पर विशेष पूजा, भजन संध्या और आरती का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में अपराह्न 4 बजे भव्य भजन संध्या आयोजित की गई, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। इसके बाद सायंकाल भव्य आरती संपन्न हुई। इस अवसर पर ममता गुप्ता, कविता, गीता, देवेश, राजकुमारी, प़ुष्पा, कुसुम, सुनीता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- अधिक मास में भजन संध्या व सीता रसोई का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...