आदित्यपुर, अप्रैल 11 -- आदित्यपुर। 108 जय मंगला बाबा की प्रेरणा से नगीना पुरी कॉलोनी में आदित्यपुर स्थित सिद्ध पंचमुखी हनुमान शिव मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 12 अप्रैल से शुरू होगा। इसके तहत 12 को एकदिवसीय रामार्चा यज्ञ, 13 अप्रैल को प्रातः समय शोभा यात्रा निकाली जाएगी। वहीं, 14 को देव पूजन, 15 अप्रैल को शाम 7 बजे से भजन संध्या और प्रसाद (भोग) का वितरण होगा। सिद्ध पंचमुखी हनुमान शिव मन्दिर समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम मंगला बाबा के नेतृत्व में संपन्न होने जा रहा है। अनुष्ठान को सफल बनाने में प्रो. बालमुकुंद पैनाली, प्रियरंजन पैनाली, अनुरंजन पैनाली, प्रताप नारायण मौर्य, आचार्य कृष्ण पांडेय, दीपक चौधरी, रिंकू कुमारी, नगीना पुरी वासी समेत आसपास के लोग लगे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...