मेरठ, मार्च 4 -- असोड़ा हाउस स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में आयोजित सिद्ध चक्र महामंडल विधान का मंगलवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया और भगवान शांतिनाथ का 108 कलशों से महामस्तकाभिषेक किया। सुबह मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के मध्य 108 कलशों में पवित्र जल भरकर भगवान शांतिनाथ का अभिषेक किया। विश्व शांति महायज्ञ के दौरान हवन कुंडों में आहुतियां समर्पित कर विश्व में शांति, सद्भाव और मंगल की कामना की। पंडित अभिषेक जैन शास्त्री के सानिध्य में संपन्न हुए आयोजन में चौबीस तीर्थंकर कुंड, गौतम गणधर कुंड एवं पंच परमेष्ठी कुंड की विशेष व्यवस्था की गई थी। ऋषि मंडल, पंच परमेष्ठी, चौबीस तीर्थंकर, विदेह क्षेत्र के बीस तीर्थंकर तथा चौसठ ऋद्धि मंत्रों की आहुतियां दी। प्रचार संयोजक रचित जैन ने बताया कि व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.