धनबाद, फरवरी 28 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। मटकुरिया स्थित जैन मंदिर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान बड़े भक्तिभाव से चल रहा है। शनिवार को पांचवे दिन का अनुष्ठान हुआ। यह महोत्सव तीन मार्च तक चलेगा। पांचवें दिन सिद्ध चक्र महामंडल विधान पंडित पंकज शास्त्री प्रतिष्ठाचार्य के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस दौरान महिला- पुरुष सदस्यों ने पांरपरिक नृत्य गीत किया। कार्यक्रम में धनबाद, झरिया, कतरास , धैया समाज के लोगों ने भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में मनोज जैन, संजय जैन, मनीष जैन, चक्रेश जैन , अमित जैन, स्वयंलता जैन, सरिता जैन, तृप्ति जैन, बुलबुल जैन, स्वेता जैन, सोनू जैन सहित अन्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...