कौशाम्बी, जून 23 -- जनपद के सुरसेनी स्थित सिद्ध कालिका पीठ धाम में मंगलवार को पूर्व सांसद विनोद सोनकर एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा ने मां काली के दर्शन-पूजन किए और जनकल्याण की कामना की। इसके उपरांत दोनों नेता नेवादा ब्लॉक परिसर पहुंचे, जहां ग्राम प्रधानों एवं समाजसेवियों के साथ बैठक कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। बैठक के दौरान ग्राम प्रधानों ने सरकार द्वारा प्रधानों का कार्यकाल प्रशासक के रूप में बढ़ाए जाने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा सरकार के इस निर्णय के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व ने वर्ष 2014 से अब तक केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रह...