बोकारो, अप्रैल 12 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित आवासीय कार्यालय में हूल क्रांति के महानायक अमर वीर शहीद सिदो-कान्हो की जयंती समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। इस समारोह में राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अमर वीर शहीद सिदो-कान्हो की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया तथा उनके अद्वितीय बलिदान को स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू ने जल, जंगल, जमीन और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष कर इतिहास रचा। उनका साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर समाज में एकता, न्याय और सम्मान की भावना को मजबूत करना चाहिए। इस मौके पर मौजूद...