सिद्धेश्वर बाबा शिव मंदिर में बैशाख संक्रांति के अवसर पर छऊ नृत्य और भोक्ता पाठ का आयोजन
सराईकेला, मई 16 -- राजनगर। राजनगर प्रखंड अंतर्गत डुमरडीहा स्थित सिद्धेश्वर बाबा शिव मंदिर में बैशाख संक्रांति के अवसर पर छऊ नृत्य और भोक्ता पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और छऊ कलाकार शामिल हुए। भोक्ता पाठ (भक्ता पाठ) के तहत देर रात भक्तों ने कठोर उपासना की। सभी भक्त खरकाई नदी में स्नान कर शिव शक्ति को समर्पित धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। भक्तों ने परंपरा के अनुसार झंडा एवं गोरिया भार का पूजन कर क्षेत्र एवं गांव की खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के दौरान रामप्रसाद महतो ने छऊ नृत्य के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- बैशाख संक्रांति पर डुमरडीहा में छऊ नृत्य सह भोक्ता पाठ का आयोजन उन्होंने बताया कि छऊ नृत्य में चारों युगों का समावेश देखने को मिलता है। छऊ नृत्य से शैववाद, वैष्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.