अलीगढ़, मई 1 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि अत्यंत ही पवित्र और शुभ मानी जाती है। लेकिन वैशाख महीने की पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस पूर्णिमा को की गई पूजा व दान विशेष फलदायी होता है। इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म भी हुआ था। लोग इस इस अवसर पर बुद्ध पूर्णिमा भी मनाते हैं। ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया की वैशाख माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। इसी तिथि पर भगवान गौतम बुद्ध की जयंती भी मनाई जाती है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण हुआ था, इसलिए यह दिन बौद्ध धर्म में भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। साथ ही इस दिन भगवान विष्णु के दशावतार मे से द्वितीय (2) अवतार कूर्म (कछुआ) अवतार का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन को कूर...