रुद्रपुर, मार्च 30 -- खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी की कक्षा 8 की सिद्धि गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित भारतीय ज्ञान क्विज़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन जेटा ट्रस्ट आंध्र प्रदेश द्वारा किया गया था। छात्रा की उपलिब्ध पर विद्यालय प्रबंध निदेशिका सुरेन्दर कौर एवं प्रधानाचार्य एचसी पंत एवं विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है। साथ ही उनके मेंटर्स इंद्र चन्द्र कालिंदी एवं कैलाश चन्द्र हेम्ब्रम को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...