रामगढ़, जून 17 -- पतरातू, प्रतिनिधि । औद्योगिक क्षेत्र पतरातू के सोलिया स्थित सिद्धिटेक स्किल्स आज क्षेत्र की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता व स्वरोजगार का सशक्त केंद्र बनकर उभरा है। यहां सैकड़ों महिलाएं ट्रेनिंग पा कर रोजगार से जुड़ गई हैं। कल तक जिन महिलाओं को आर्थिक तंगी से अपना परिवार चलाना मुश्किल हो गया था। आज वे दस हजार से बीस हजार रुपए प्रतिमाह कमा रही हैं। चार सौ से पांच सौ महिलाओं को यहां पर आधुनिक और स्वचालित मशीनों की सहायता से कपड़ा कटिंग, स्टिचिंग, सिलाई और पैकिंग जैसे कार्यों को दक्षता के साथ अंजाम देने में पूरी तरह से सक्षम हो रही है। महिलाओं का कहना है कि सिद्धिटेक स्किल्स ने महिलाओं की जीवन शैली की तस्वीर बदल दी है। सिद्धि टेक स्किल्स प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा। जिससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। बल्कि उन...