उन्नाव, अप्रैल 11 -- उन्नाव, संवाददाता। गंगा में होने वाली कटान को रोकने के लिए कटान निरोधक कार्य की शुरूआत हो गई है। शुक्लागंज के सिद्धिनाथ घाट व मुक्ता घाट पर जियो बैग के साथ परक्यू प्वाइंट बनाकर पत्थर रखने का काम कराया जा रहा है। 30 जून तक कटान निरोधक काम पूरा करने की डेड लाइन निर्धारित है। गंगा कटरी क्षेत्र शुक्लागंज व बांगरमऊ में कटान निरोधक कार्यों के लिए सिंचाई विभाग व उन्नाव शारदा खंड ने जियो बैग लगाने व बोल्डर डालने आदि कार्यों के 11.36 करोड़ के प्रस्ताव शासन भेजे थे। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद शारदा व सिंचाई खंड ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। शारदा खंड के एक्सईएन गगन शुक्ला ने बताया कि गंगाघाट के सिद्धिनाथ घाट व मुक्ता घाट पर कटान निरोधक कार्यों की शुरूआत कराई गई है। कार्यदायी 30 जून तक निर्माण कार्...