सीवान, अप्रैल 27 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के पियाउर पंचायत अंतर्गत बसंतनगर गांव स्थित श्री सिद्धिदात्री मंदिर के द्वितीय स्थापना वर्ष के अवसर पर रविवार को दो दिवसीय अखंड अष्टयाम का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।कलश यात्रा में गांव की 501 कुंवारी कन्याएं एवं महिलाएं पारंपरिक परिधान में शामिल हुईं। सिर पर कलश लेकर महिलाएं जब गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े और जयकारों के साथ मंदिर परिसर से निकलीं, तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यह यात्रा गांव का भ्रमण करते हुए पवित्र दाहा नदी तक पहुंची, जहां आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत जलभरी की गई। जल भरने के बाद सभी श्रद्धालु कलश लेकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना के साथ अखंड अष्टयाम की शुरुआत हुई।...