गाज़ियाबाद, जुलाई 12 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। सिद्धार्थ विहार में गंगाजल प्लांट के पास नाले के ओवरफ्लो होने के कारणों की जांच के लिए कई विभागों के अधिकारी शनिवार को पहुंचे। लगातार तीसरे साल बारिश के दौरान हुए जलभराव के बाद आवास आयुक्त ने परिषद के मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में समिति गठित की थी। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: चार महीने पहले बनी सड़क उखड़ीसमिति का निरीक्षण शनिवार को पहली बार समिति ने पूरे नाले का निरीक्षण किया और फिर बैठक हुई। अधिकारियों का कहना है कि इसका जल्द निदान किया जाएगा। सिद्धार्थ विहार में गंगाजल प्लांट के पास होकर गुजर रहा नाला सालों पुराना है। अधिकारियों के मुताबिक गंगाजल प्लांट और नाले के पास ही प्रतीक समूह की बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। पूर्व में निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों ने बेसमेंट क...