सिद्धार्थ, सितम्बर 5 -- सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत स्नातक अंतिम वर्ष 2025-26 के विद्यार्थियों के लिए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु प्रशासन ने विशेष बैक पेपर परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। पंचम एवं षष्ठम सेमेस्टर के पात्र विद्यार्थियों की विशेष बैक पेपर परीक्षा 15 सितंबर को दो पालियों में होगी। परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय स्तर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...