सिद्धार्थ, जुलाई 5 -- सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के शोध एवं नवाचार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता मिली है। विवि के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कपिल गुप्त एवं डॉ. किरन गुप्त के शोध नेचुरल पेस्टिसाइड डिस्पेंसिंग डिवाइस (प्राकृतिक कीटनाशक वितरण उपकरण) को यूनाइटेड किंगडम इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस (यूकेआईपीओ) की ओर से अंतरराष्ट्रीय पेटेंट (डिज़ाइन रजिस्ट्रेशन) प्रदान किया गया है। इस शोध में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध राम रतन पीजी कॉलेज महराजगंज के डॉ. कमलेश कुमार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह पेटेंट प्राकृतिक कीटनाशकों के सुरक्षित, प्रभावी और वैज्ञानिक उपयोग के लिए विकसित उपकरण के अभिनव डिज़ाइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानूनी संरक्षण प्रदान करता है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह उपलब्धि संस्थान में अनुसं...