देहरादून, जनवरी 28 -- देहरादून। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 31 जनवरी से 4 फरवरी तक होने जा रही 35 वीं सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिए बालिका वर्ग में दून जिले से प्रिया कुमारी और बालक वर्ग में शौर्य कुमार का चयन उत्तराखंड की टीम में हुआ है। नैनीताल जिले के देवीपुरा चकलवा में 25 जनवरी को हुए अंडर 14 के नेशनल ट्रायल में उत्तराखंड से 15 बालक एवं 15 बालिकाओं का चयन हुआ है। ट्रायल में राज्य के 13 जनपदों के विभिन्न बच्चों ने प्रतिभाग किया। दून जिले के दोनों प्रतिभागी सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों ही स्कूल कोच साबर सिंह नेगी की देखरेख में खो-खो का प्रशिक्षण ले रहे हैं। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुरेश डंडरियाल ने बताया कि इन दोनों छात्रों का चयन उत्तराखंड खो-खो टीम में होने पर स्कूल में बहुत ही खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.