घाटशिला, अप्रैल 20 -- घाटशिला, संवाददाता। मारवाड़ी युवा मंच घाटशिला शाखा के नए सत्र के शुभारंभ के अवसर पर रविवार को आनंद अग्रवाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य आगामी सत्र के लिए शाखा के संगठन को सुदृढ़ करना एवं पदाधिकारियों का चयन करना था। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व निर्वाचित पदाधिकारियों पर पुनः विश्वास जताते हुए उन्हें आगामी सत्र के लिए पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई। सिद्धार्थ झुनझुनवाला को पुनः घाटशिला शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया साथ ही अजय अग्रवाल को सचिव एवं मनीष अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पुनः प्रदान की गई। सभी सदस्यों ने तालियों के साथ पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- मारवाड़ी युवा मंच की नई कार्यकारिणी का गठन इस अवसर पर सभी सदस्यों ने पुनर्गठित टीम को बधाई...