कानपुर, जनवरी 28 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग के मैच में कपिल क्रिकेट एकेडमी ने शिवा क्रिकेट एकेडमी को 79 रन से पराजित किया। मैच में 91 रन की शानदार पारी खेलने वाले सिद्धार्थ सिन्हा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए मैच में कपिल क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 235 रन बनाए। टीम की ओर से सिद्धार्थ सिन्हा ने 91 रन व आरव यादव ने 70 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में विशेष अग्निहोत्री ने चार खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में शिवा क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 33 ओवर में 156 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से विशेष अग्निहोत्री ने 76 रन बनाए। गेंदबाजी में स्कंद सेंगर, कबीर यादव, मो. हंजला व सिद्धांत बाजपेयी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.