सिद्धार्थ, अप्रैल 12 -- सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान संवाद बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र स्थित बगही गांव में 10 अप्रैल को एक ही परिवार के चार सदस्य बीमार पड़ गए। चारों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान भाई बहन की मौत हो गई। एक अन्य भाई और मां को चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बताया। परिजनों ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचानामा के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया।बगही गांव निवासी आलोक पांडेय सऊदी में कमाते हैं। गांव में पत्नी रंजना (38), पुत्री प्राची(8), पुत्र ओम (3) व बिट्टू (3) रहते थे। शुक्रवार को दोपहर बाद तकरीबन 2 बजे प्राची व ओम विद्यालय से पढ़कर घर लौटे। कुछ समय तक दोनों मकान के आंगन में खेलते रहे। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों ने भोजन किया। भोजन करने के बाद बच्चे पुन: खेलने लगे...