सिद्धार्थ, जून 1 -- उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के इटवा-बांसी मार्ग पर बरगदवा पूर्वी गांव के पास सोमवार को कार की चपेट में आने बाइक सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। बांसी थाना क्षेत्र के पुरवा घाट गांव निवासी कोदई चौधरी (60) सोमवार को अपनी बाइक से इटवा थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव स्थित बहन के घर गए थे। दोपहर बाद वह वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बरगदवा पूर्वी गांव के पास उनकी बाइक एक कार की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- प्रेमी को ग्राइंडर से बेरहमी से काटा, फिर यूट्यूब पर पढ़ा फांसी का कानून हादसे के समय वहां से गुजर रहे पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्...