संतकबीरनगर, अप्रैल 30 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। लोटन कोतवाली क्षेत्र के कोलहुवा गांव निवासी एक युवक को गांव के कुछ लोगों ने भूमि विवाद की रंजिश में पीट दिया। हालत बिगड़ने पर लखनऊ ले जाते समय मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। इसके विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने लोटन तिराहै पर शव रख कर रास्ता जाम कर दिया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।संदीप (22) पुत्र शिव मूरत को भूमि विवाद की रंजिश में 24 अप्रैल को गांव के लोगों ने पीट दिया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद वह घर आ गया था। मंगलवार को हालत बिगड़ी तो मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत नाज़ुक देख लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय मंगलवार देर रात मौत हो गई। मौत की खबर से गांव में तनाव हो गया। पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शव रख कर लोटन तिराहै पर रास्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.