सिद्धार्थ, जून 1 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के इटवा-बांसी मार्ग पर बरगदवा पूर्वी गांव के पास सोमवार को मजिस्ट्रेट लिखी कार की चपेट में आने बाइक सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। बांसी थाना क्षेत्र के पुरवाघाट गांव निवासी कोदई चौधरी (60) सोमवार को अपनी बाइक से इटवा थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव स्थित अपनी बहन के घर गए थे। दोपहर बाद वह वहां से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान इटवा-बांसी मार्ग पर बरगदवा पूर्वी गांव के पास उनकी बाइक मजिस्ट्रेट लिखी एक कार की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोदई चौधरी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय वहां से गुजर रहे पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने अपना वाहन रोककर घायल की मदद की। उन्होंने परिजनों को घटना की सूचना दिलाई और एम्बुलेंस की व्यवस्था कर घायल को प्रा...