सिद्धार्थ, मार्च 15 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। जोगिया थाना क्षेत्र के सूपाराजा गांव के पास बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बांसी कोतवाली क्षेत्र के भावपुर गांव निवासी महेंद्र मिश्र(50) पुत्र चंद्रभान मिश्र अपनी पत्नी सरिता मिश्रा (48) के साथ बाइक से रविवार की शाम जोगिया थाना क्षेत्र के कटया स्थित अपने मकान पर आ रहे थे। अभी वह सूपाराजा गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों लोग बाइक से सड़क पर गिर कर घायल हो गए। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि कार ...