सिद्धार्थ, अप्रैल 29 -- सिद्धार्थनगर। जिला कारागार से बंदी उज्बेकिस्तानी महिला ने मंगलवार को न्यायालय में पेशी के बाद लॉकअप में खुद को घायल कर लिया। लहूलुहान उज्बेकी महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उसका इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर है। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने बढ़नी बॉर्डर से 27 दिसंबर 2025 को शाम 7:30 बजे बिना वैध वीजा के नेपाल सीमा में प्रवेश की कोशिश कर रही उज्बेकिस्तानी महिला जर्निगोर तुखताबोयेवा (32) को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने बताया कि वह दिल्ली से आ रही है और नेपाल के काठमांडू जा रही है। तलाशी के दौरान उसके पास से आईडी कार्ड, पासपोर्ट व उज़्बेकस्तिान की राष्ट्रीय नागरिकता से सम्बंधित दस्तावेज बरामद हुए थे। विदेशी महिला का नेपाल वीजा केवल 15 दिनों के...