सिद्धार्थ, मार्च 13 -- सिद्धार्थनगर,निज संवाददाता। सिद्धार्थनगर थाना के सनई,शोहरतगढ़ मार्ग पर इनोवा सवार दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली एक बदमाश के पैर में लग गई। उसका दूसरा साथी भी गिरफ्तार कर लिया गया। इनोवा सवार दोनों बदमाश बिहार के रहने वाले बताये जा रहे हैं। सिद्धार्थनगर थाना पुलिस सांडी तिराहा पर गुरुवार रात करीब तीन बजे चेकिंग कर रही थी इस दौरान गुज़र रही इनोवा पुलिस को देख कर तेजी से भागने लगी। पुलिस ने कंट्रोल रूम को सूचना दे दी तो जोगिया, शोहरतगढ़ थाना और एसओजी भी पहुंच गई। भागते समय इनोवा डिवाइडर से टकरा गई। सनई, शोहरतगढ़ मार्ग पर पतासिया गांव के पास एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।गोली एसओजी के गाड़ी के बोनट पर लगी।जवाबी कार्रवाई में एक को पैर में गोली लग गई। उसके दूसरे साथी को ...