सिद्धार्थ, अप्रैल 16 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और कथित कालाबाजारी के विरोध में गुरुवार को इटवा में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा के इटवा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष बबलू खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और वहां से प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे।तहसील परिसर में प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन एसडीएम कुणाल को सौंपा। ज्ञापन में गैस वितरण व्यवस्था में सुधार, कालाबाजारी पर रोक और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की।प्रदेश सचिव बेचई यादव ने कहा कि गैस बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को समय से सिलेंडर नहीं मिल रहा है जबकि रिकॉर्ड में डिलीवरी दर्शा दी जाती है। उन्होंने मांग ...