सिद्धार्थ, मार्च 20 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया गांव में एक धार्मिक आयोजन को लेकर निकाली गई कलश यात्रा में शामिल दो युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। भड़रिया गांव में दुर्गा माता मंदिर पर प्रणाम प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई थी। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु भड़रिया ग्राम पंचायत के खुदिया नगर डीह के पास राप्ती नदी तट पहुंचे, जहां जल भरने के दौरान भड़रिया गांव निवासी विकास गुप्त (22) पुत्र कन्हैया गुप्त व शिवम यादव (17) पुत्र लल्लू राम यादव नदी में डूबने लगे। जिन्हें लोगों के सहयोग से बाहर निकाल गया। इसके बाद ग्रामीण व परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ बृजेश सिंह ने कहा कि मौके पर मौ...