सिद्धार्थ, मार्च 4 -- सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र में आंबेडकर विचारधारा से जुड़े एक नेता पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जानलेवा हमला करने और बाइक पर लगे बाबा साहेब के झंडे को फाड़ने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना 10 फरवरी की बताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बुधवार देर शाम दो नामजद व कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इटवा थाने के मैनहवा गांव निवासी पीड़ित बहरैची प्रसाद प्रेमी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह समाजवादी पार्टी की बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव हैं। 10 फरवरी दोपहर करीब एक बजे बाइक से डुमरियागंज की ओर जा रहे थे। उनकी बाइक पर डॉ. भीमराव आंबेडकर और समाजवादी पार्टी का झंडा लगा हुआ था। आरोप है कि धोबहा गांव के दलित मोहल्ले के पास शाहपुर की ओर से आ रही एक फॉर्च्यूनर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.