सिद्धार्थनगर मं मदरसा प्रबंधक पर 17 लाख रुपये ठगी के आरोप में केस दर्ज
सिद्धार्थ, जून 2 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के धनोरा मुस्तहकम गांव निवासी एक व्यक्ति ने इटवा थाना क्षेत्र के एक मदरसे में सहायक अध्यापक की नौकरी देने के नाम पर 17 लाख रुपये के ठगी करने का आरोप मदरसा प्रबंधक पर लगाया है। प्रबंधक फर्जी नियुक्ति पत्र देकर गांव से फरार हो गया है। पीड़ित ने शोहरतगढ़ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
घटना की जानकारी शोहरतगढ़ क्षेत्र के धनौरा मुस्तहकम गांव निवासी गुलाम मोईनुद्दीन पुत्र मोहम्मद बशीर ने शोहरतगढ़ पुलिस को तहरीर देकर बताया कि इटवा थाना क्षेत्र के भदोखर निवासी मोहसिन खान पुत्र साहेबजाद जो की मदरसा अरबिया हशमतिया मेराजुल उलूम भदोखर बाजार का प्रबंधक है। उसने जालसाजी व फर्जी तरीके से सहायक अध्यापक पद पर मदरसे में नियुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.