सिद्धार्थ, जनवरी 31 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। वीरेन्द्र ग्रामीण स्टेडियम शोहरतगढ़ में चल रहे गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन चार में शुक्रवार को गोरखपुर व सिद्धार्थनगर के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें गोरखपुर की टीम ने सिद्धार्थनगर को 27 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर गई। शुक्रवार को गोरखपुर व सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सिद्धार्थनगर के कप्तान पन्नू सरोज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 231 रन बनाए। इसमें संदीप मित्तल ने 94 ,विवेक सिंह ने 44, राहुल सिंह नाबाद 27, करण यादव ने 26 रनों का योगदान दिया। सिद्धार्थनगर की तरफ से हर्ष उपाध्याय ने तीन,वत्सल सिंह और पन्नू सरोज ने एक-एक विकेट लिया।...