गोरखपुर, मई 21 -- पीपीगंज हिंदुस्तान संवाद। सिद्धार्थनगर जिले के एक युवक ने फोन पर प्रेमजाल में फंसा कर पीपीगंज की एक किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। बाद में आरोपी ने वीडियो को इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी की मां ने बताया कि सिद्धार्थनगर जनपद के थाना खेसरहा क्षेत्र के ग्राम मनकाखोर निवासी सुनील पुत्र असरफी किशोरी से फोन पर संपर्क कर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि युवक ने किशोरी को बुलाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।इससे पहले पीड़ित किशोरी, उसकी मां और आरोपी युवक के बीच पुलिस चौकी पर बातचीत भी हुई थी। तब आरोपी ने...